☎
9235313184 9235446806 • Help & Enquiries
Home › Editorial Corner English› दिव्या देशमुख ने FIDE महिला शतरंज विश्व कप 2025 में रचा इतिहास
Editorial Corner English

दिव्या देशमुख ने FIDE महिला शतरंज विश्व कप 2025 में रचा इतिहास

By Result Mitra •

चर्चा में क्यों ?

हाल ही में भारत की 19 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने 2025 में जॉर्जिया के बटुमी में आयोजित FIDE महिला शतरंज विश्व कप जीतकर शतरंज की दुनिया में इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि भारतीय शतरंज के लिए मील का पत्थर साबित हुई है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

ऐतिहासिक जीत: दिव्या का संघर्ष और सफलता

  • दिव्या देशमुख ने कोनेरू हम्पी, जो कि भारतीय शतरंज की सबसे बड़ी दिग्गजों में से एक हैं, को 1.5–0.5 के अंतर से हराया।
  • इस जीत के साथ ही दिव्या ने ग्रैंडमास्टर (GM) का खिताब भी हासिल किया, जिससे वह भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर बनीं।
  • यह दिलचस्प था कि दिव्या ने बिना कोई GM नॉर्म हासिल किए इस खिताब को जीता, क्योंकि FIDE के नियमों के अनुसार, महिला विश्व कप जीतने पर स्वचालित रूप से GM खिताब मिलता है।
  • दिव्या देशमुख प्रतिष्ठित फीडे महिला शतरंज विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय और ग्रैंडमास्टर एलेक्जेंड्रा कोस्टेनियुक (2021) और ग्रैंडमास्टर एलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना (2023) के बाद तीसरी खिलाड़ी हैं।

दिव्या का सफर: एक विरासत की निरंतरता

  • दिव्या देशमुख का शतरंज से जुड़ा हुआ सफर एक विरासत का हिस्सा है। नागपुर की रहने वाली दिव्या के परदादा डॉ. दुर्गाप्रसाद शर्मा शतरंज के शौक़ीन थे और विनोबा भावे के समकालीन थे।
  • उनकी उपलब्धियों में 2023 में एशियाई महिला शतरंज चैंपियनशिप, 2024 में अंडर-20 महिला विश्व चैंपियनशिप, और 2025 में महिला विश्व कप की जीत शामिल हैं।
  • इस टूर्नामेंट में दिव्या ने चार ग्रैंडमास्टरों को हराया, जिनमें कोनेरू हम्पी भी शामिल हैं। यह उनकी शानदार सफलता को और भी बड़ा बनाता है।
  • इस जीत के साथ दिव्या उन चुनिंदा भारतीय महिलाओं में शामिल हो गईं जो ग्रैंडमास्टर बनी हैं:  
    • कोनेरु हम्पी
    • आर. वैशाली
    • हरिका द्रोणावल्ली
    • दिव्या देशमुख (फिलहाल इनमें सबसे कम उम्र की GM)

FIDE के बारे में

FIDE या अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ, दुनिया भर में शतरंज के खेल का संचालन करता है।

सदस्य: 201 देशों के राष्ट्रीय शतरंज महासंघ।

मुख्यालय: लुसाने, स्विट्ज़रलैंड

अध्यक्ष: अर्काडी ड्वोर्कोविच


UPSC PYQ

प्रथम खो-खो विश्व कप के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : (2025)

  1. इस विश्व कप का आयोजन दिल्ली, भारत में हुआ।
  2. भारतीय पुरुष फाइनल में नेपाल को 78-40 के स्कोर से हराकर पुरुष वर्ग में विश्व विजेता बने।
  3. भारतीय महिलाएँ फाइनल में नेपाल को 54-36 के स्कोर से हराकर महिला वर्ग में विश्व विजेता बनीं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/है?

(a) केवल I
(b) केवल II और III
(c) केवल I और III
(d) I, II और III

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: (2025)

  1. 2024 में आयोजित 45वें चेस ओलंपियाड के फाइनल में गुकेश दोम्माराजू, रूस के इयान नेपोमनीयाच्ची को हराकर विश्व के सबसे कम आयु के विजेता बने।
  2. अमरीकी शतरंज खिलाड़ी अभिमन्यु मिश्रा के पास विश्व का अभी तक का सबसे कम आयु का ग्रैंडमास्टर बनने का रिकार्ड है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) न तो I और न ही II

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो Share करें, Comment करें और इस पहल पर अपने विचार हमारे साथ साझा करें।

Share this post: TG f
Scroll to Top