☎
9235313184 9235446806 • Help & Enquiries
Home › News Update› भारत तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक बना
News Update

भारत तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक बना

By Result Mitra •

चर्चा में क्यों :– हाल ही में भारत सौर ऊर्जा उत्पादन के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है।

भारत ने यह उपलब्धि 2023 में ही हासिल कर ली थी इस बात की जानकारी “ग्लोबल इलेक्ट्रिसिटी रिव्यू” रिपोर्ट के द्वारा पता चली है

“ग्लोबल इलेक्ट्रिसिटी रिव्यू” रिपोर्ट :– इस रिपोर्ट का प्रकाशक यूनाइटेड किंगडम स्थित एक वैश्विक थिंक टैंक एम्बर द्वारा किया जाता है

यह एम्बर की 5वीं प्रकाशित रिपोर्ट है जिसके अनुसार भारत 2015 में सौर ऊर्जा उत्पादन के मामले में नौवें स्थान पर था परंतु 2023 में भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान को हासिल कर लिया है।

वैश्विक विद्युत समीक्षा :

ग्लोबल इलेक्ट्रिसिटी रिव्यू रिपोर्ट में शामिल देशों की संख्या 80 है, ये 80 देश वैश्विक बिजली मांग का 92 % का प्रतिनिधित्व करते हैं।

भारत में 2023 में कुल बिजली उत्पादन में सौर ऊर्जा का योगदान 5.8 प्रतिशत रहा।

एम्बर द्वारा प्रकशित “ग्लोबल इलेक्ट्रिसिटी रिव्यू’ रिपोर्ट में वर्ष 2023 में दुनिया में सबसे अधिक सौर ऊर्जा उत्पादक करने वाले शीर्ष 10 देश इस प्रकार हैं :–

  1. चीन
  2. संयुक्त राज्य अमेरिका
  3. भारत
  4. जापान
  5. जर्मनी
  6. ब्राज़िल
  7. ऑस्ट्रेलिया
  8. स्पेन
  9. इटली
  10. दक्षिण कोरिया

भारत की बिजली उत्पादन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण लक्ष्य:–

देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की कार्बन तीव्रता (Carbon intensity) को 2030 तक, 2005 के स्तर से तक कम 45% तक करना।

2030 तक स्थापित संचयी विद्युत क्षमता का 50 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त करना।

2030 तक 500 गीगावॉट की नवीकरणीय ऊर्जा स्थापित क्षमता हासिल करना।

भारत द्वारा नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य 2070 तक हासिल करना।

Share this post: TG f
Scroll to Top