☎
9235313184 9235446806 • Help & Enquiries
Home › News Update› 5,200 वर्ष पुरानी हड़प्पा बस्ती
News Update

5,200 वर्ष पुरानी हड़प्पा बस्ती

By Result Mitra •

चर्चा में क्यों :– हाल ही में केरल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा  गुजरात के पडता बेट (Padta Bet) नामक स्थान से  5,200 वर्ष पुरानी हड़प्पा बस्ती की खोज की गई  है।

  • यह  स्थल गुजरात के कच्छ जिले के पद्टा बेट नामक पहाड़ की चोटी पर,  जूना खटिया क़ब्रिस्तान के निकट अवस्थित है।
  • यहां से किए गए आरंभिक उत्खनन से   प्रारंभिक हड़प्पा से लेकर उत्तर हड़प्पा काल की कुछ वस्तुएं प्राप्त हुई। जिनमे मुख्य है मानव  कंकाल, मिट्टी के बर्तन, जानवरों की हड्डियाँ, कीमती पत्थर, टेराकोटा मूर्तियां, चीनी मिट्टी के बर्तन, तांबा धातु  और विभिन्न उपकरण।
  • इससे पहले भी इन क्षेत्रों में खुदाई कार्य किए गए थे  जिसमे जूना खटिया मुख्य स्थान था जहां से हमे 500 कब्रों वाला एक सामूहिक क़ब्रिस्तान प्राप्त हुआ था। इस खोज में प्राप्त मुख्य वस्तु टेराकोटा  बर्तन  हैं।
  • इस खोज में प्राप्त कुछ  महत्त्वपूर्ण संरचनाएं है जिसमे  एक गोलाकार संरचना के अवशेष और विभिन्न  अन्य आयताकार संरचनाओं के अवशेष प्राप्त हुए  हैं
  • यह  साइट  लगभग 200mx200m के क्षेत्र में स्थित है तथा  दो अलग-अलग भागों में  विभाजित हैं।
  • प्राप्त  अवशेष मुख्यत स्थानीय रूप से उपलब्ध बलुआ पत्थर और शैलों का प्रयोग करके बनाए गए   हैं।
  • प्राप्त स्थल के पास ही एक पहाड़ी के पास बहने वाली एक छोटी सी जलधारा थी जो इस  स्थल के लिए  पानी का एक सक्रिय स्रोत के रूप मे कार्य करती थी।
Share this post: TG f
Scroll to Top