☎
9235313184 9235446806 • Help & Enquiries
Home › News Update› भारत और चीन व्यापार संबंध
News Update

भारत और चीन व्यापार संबंध

By Result Mitra •

चर्चा में क्यों :–

हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों के आधार पर स्पष्ट हुआ है कि चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है

आंकड़ों से संबंधित यह रिपोर्ट आर्थिक थिंक टैंक ‘ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव’ (GTRI) के के द्वारा जारी की गई है जिसके अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में भारत और चीन के बीच में द्विपक्षीय वाणिज्य व्यापार 118.4 अरब डॉलर के का रहा , l जिस कारण चीन अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार के रूप में उभर रहा है।

इसी अवधि के द्वारान ( वित्त वर्ष 2023-24 ) भारत और अमेरिका के मध्य द्विपक्षीय व्यापार 118.3 बिलियन डॉलर रहा। जिस हिसाब से चीन अमेरिका से आगे निकल गया है

अमेरिका विगत दो वर्षों से वित्त वर्ष 2021-22 और वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार देश था।

रिपोर्ट में प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2023 24 में भारत का निर्यात चीन की ओर बड़ा है इस निर्यात में 8.7% की बढ़ोतरी हुई अब भारत की तरफ से चीन की तरफ होने वाला निर्यात बढ़कर 16.67 अरब डालर हो गया है।

किन क्षेत्रों में बढ़ा भारत का निर्यात :–

हथकरघा, सूती धागा, कपड़े, मसाले, फल और सब्जियां,लौह अयस्क, प्लास्टिक और लिनोलियम जैसी वस्तुएं शामिल हैं।

इसी अवधि में चीन से भारत के लिए किये जाने वाले निर्यात में भी 3.24% की बढ़त देखने को मिली । अब चीन से भारत की ओर होने वाला निर्यात 101.7 अरब डॉलर हो गया।

Share this post: TG f
Scroll to Top