विषय – 1 (पर्यावरण प्रदूषण) | Theme – 1 (Environmental Pollution)
Question | Marks | Words | Year |
What is oil pollution? What are its impacts on the marine ecosystem? In what way is oil pollution particularly harmful for a country like India? तेल प्रदूषण क्या है? समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र पर इसके प्रभाव क्या हैं? भारत जैसे देश के लिए किस तरह से तेल प्रदूषण विशेष रूप से हानिकारक है? | 10 Marks | 150 Words | 2023 |
Discuss in detail the photochemical smog emphasizing its formation, effects and mitigation. Explain the 1999 Gothenburg protocol. इसके निर्माण, प्रभाव और शमन को महत्त्व देते हुए फोटोकेमिकल स्मॉग की विस्तारपूर्वक चर्चा कीजिए। 1999 के गोथेनबर्ग प्रोटोकॉल को समझाइए। | 10 Marks | 150 Words | 2022 |
Describe the key points of the revised Global Air Quality Guidelines (AQGs) recently released by the World Health Organisation (WHO). How are these different from its last update in 2005? What changes in India’s National Clean Air Programme are required to achieve these revised standards? विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) द्वारा हाल ही में जारी किए गए संशोधित वैश्विक वायु गुणवत्ता दिशानिर्देशों (ए.क्यू.जी.) के मुख्य बिन्दुओं का वर्णन कीजिए। विगत 2005 के अद्यतन से, ये किस प्रकार भिन्न हैं ? इन संशोधित मानकों को प्राप्त करने के लिए, भारत के राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम में किन परिवर्तनों की आवश्यकता है? | 10 Marks | 150 Words | 2021 |
What are the key features of the National Clean Air Programme (NCAP) initiated by the Government of India? भारत सरकार द्वारा आरम्भ किए गए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एन० सी० ए० पी०) की प्रमुख विशेषताएँ क्या है? | 15 Marks | 250 Words | 2020 |
What are the impediments disposing the huge quantities of discarded solid waste which are continuously being generated? How do we remove safely the toxic wastes that have been accumulated in our habitable environment? निरंतर उत्पन्न किए जा रहे फेके गए ठोस कचरे की विशाल मात्राओं का निस्तारण करने में क्या-क्या बाधाएँ हैं? हम अपने रहने योग्य परिवेश में जमा होते जा रहे जहरीले अपशिष्टों को सुरक्षित रूप से किस प्रकार हटा सकते हैं? | 10 Marks | 150 Words | 2018 |
Discuss the Namami Gange and National Mission for Clean Ganga (NMCG) programmes and causes of mixed results from the previous schemes. What quantum leaps can help preserve the river Ganga better than incremental inputs? नमामी गंगे और स्वच्छ गंगा का राष्ट्रीय मिशन (एन.एम.सी.जी.) कार्यक्रमों पर और इससे पूर्व की योजनाओं से मिश्रित परिणामों के कारणों पर चर्चा कीजिए। गंगा नदी के परिरक्षण में कौन-सी प्रमात्रा छलांगें, क्रमिक योगदानों की अपेक्षा ज़्यादा सहायक हो सकती हैं ? | 12.5 Marks | 200 Words | 2015 |
Enumerate the National Water Policy of India. Taking river Ganges as an example, discuss the strategies which may be adopted for river water pollution control and management. What are the legal provisions of management and handling of hazardous wastes in India? भारत की राष्ट्रीय जल नीति की परिगणना कीजिए। गंगा नदी का उदाहरण लेते हुए, नदियों के जल प्रदूषण नियंत्रण व प्रबंधन के लिए अंगीकृत की जाने वाली रणनीतियों की विवेचना कीजिए। भारत में खतरनाक अपशेषों के प्रबंधन और संचालन के लिए क्या वैधानिक प्रावधान हैं ? | 10 Marks | 200 Words | 2013 |
What are the consequences of Illegal mining? Discuss the Ministry of Environment and Forests’ concept of GO AND NO GO zones for coal mining sector अवैध खनन के क्या परिणाम होते हैं ? कोयला खनन क्षेत्र के लिए पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के ‘हाँ’ या ‘नहीं’ की अवधारणा की विवेचना कीजिए। | 10 Marks | 200 Words | 2013 |
विषय – 2 (पारिस्थितिकी तंत्र) | Theme – 2 (Ecosystems)
Question | Marks | Words | Year |
Comment on the National Wetland Conservation Programme initiated by the Government of India and name a few India’s wetlands of international importance included in the Ramsar Sites. भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय आर्द्रभूमि संरक्षण कार्यक्रम पर टिप्पणी कीजिए और रामसर स्थलों में शामिल अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की भारत की कुछ आर्द्रभूमियों के नाम लिखिए। | 15 Marks | 250 Words | 2023 |
Each year a large amount of plant material, cellulose, is deposited on the surface of Planet Earth. What are the natural processes this cellulose undergoes before yielding carbon dioxide, water and other end products? पृथ्वी की सतह पर प्रति वर्ष बड़ी मात्रा में वनस्पति पदार्थ, सेलुलोस, जमा हो जाता है। यह सेलुलोस किन प्राकृतिक प्रक्रियाओं से गुज़रता है जिससे कि वह कार्बन डाइऑक्साइड, जल तथा अन्य अंत्य उत्पादों में परिवर्तित हो जाता है ? | 10 Marks | 150 Words | 2022 |
Explain the causes and effects of coastal erosion in India. What are the available coastal management techniques for combating the hazard? भारत में तटीय अपरदन के कारणों एवं प्रभावों को समझाइए । ख़तरे का मुकाबला करने के लिए उपलब्ध तटीय प्रबंधन तकनीकें क्या हैं? | 15 Marks | 250 Words | 2022 |
Coastal sand mining, whether legal or illegal, poses one of the biggest threats to our environment. Analyze the impact of sand mining along the Indians coasts, citing specific examples. तटीय बालू खनन, चाहे वह वैध हो या अवैध हो, हमारे पर्यावरण के सामने सबसे बड़े खतरों में से एक है। भारतीय तटों पर हो रहे बालू खनन के प्रभाव का, विशिष्ट उदाहरणों का हवाला देते हुए, विश्लेषण कीजिए। | 10 Marks | 150 Words | 2019 |
What is wetland? Explain the Ramsar concept of ‘wise use’ in the context of wetland conservation. Cite two examples of Ramsar sites from India. आर्द्रभूमि क्या है? आर्द्रभूमि संरक्षण के संदर्भ में ‘बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग’ की रामसर संकल्पना को स्पष्ट कीजिए। भारत से रामसर स्थलों के दो उदाहरणों का उद्धरण दीजिए। | 10 Marks | 150 Words | 2018 |
विषय – 3 (जलवायु परिवर्तन) | Theme – 3 (Climate Change)
Question | Marks | Words | Year |
The Intergovernmental Panel on Climate Change (IPCC) has predicted a global sea level rise of about one metre by AD 2100. What would be its impact in India and the other countries in the Indian Ocean region? जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल (आइ० पी० सी० सी०) ने वैश्विक समुद्र-स्तर में 2100 ईस्वी तक लगभग एक मीटर की वृद्धि का पूर्वानुमान लगाया है। हिन्द महासागर क्षेत्र में भारत और दूसरे देशों में इसका क्या प्रभाव होगा? | 15 Marks | 250 Words | 2023 |
Discuss global warming and mention its effects on the global climate. Explain the control measures to bring down the level of greenhouse gases which cause global warming, in the light of the Kyoto Protocol, 1997. ग्लोबल वार्मिंग (वैश्विक तापन) की चर्चा कीजिए और वैश्विक जलवायु पर इसके प्रभावों का उल्लेख कीजिए। क्योटो प्रोटोकॉल, 1997 के आलोक में ग्लोबल वार्मिंग का कारण बनने वाली ग्रीनहाउस गैसों के स्तर को कम करने के लिए नियंत्रण उपायों को समझाइए। | 15 Marks | 250 Words | 2022 |
Describe the major outcomes of the 26th session of the Conference of the Parties (COP) to the United Nations Framework Convention on Climate Change (UNFCCC). What are the commitments made by India in this conference? संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सम्मेलन (यू.एन.एफ.सी.सी.सी.) के सी.ओ.पी. के 26वें सत्र के प्रमुख परिणामों का वर्णन कीजिए। इस सम्मेलन में भारत द्वारा की गई वचनबद्धताएँ क्या हैं ? | 15 Marks | 250 Words | 2021 |
‘Climate change’ is a global problem. How India will be affected by climate change? How Himalayan and coastal states of India will be affected by climate change? ‘जलवायु परिवर्तन’ एक वैश्विक समस्या है। भारत जलवायु परिवर्तन से किस प्रकार प्रभावित होगा ? जलवायु परिवर्तन के द्वारा भारत के हिमालयी और समुद्रतटीय राज्य किस प्रकार प्रभावित होंगे ? | 15 Marks | 250 Words | 2017 |
Should the pursuit of carbon credit and clean development mechanism set up under UNFCCC be maintained even through there has been a massive slide in the value of carbon credit? Discuss with respect to India’s energy needs for economic growth. क्या यू० एन० एफ० सी० सी० सी० के अधीन स्थापित कार्बन क्रेडिट और स्वच्छ विकास यांत्रिकत्वों का अनुसरण जारी रखा जाना चाहिए, यद्यपि कार्बन क्रेडिट के मूल्य में भारी गिरावट आयी है? आर्थिक संवृद्धि के लिए भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं की दृष्टि से चर्चा कीजिए। | 12.5 Marks | 200 Words | 2014 |
विषय – 4 (सतत विकास) | Theme – 4 (Sustainable Development)
Question | Marks | Words | Year |
Explain the purpose of the Green Grid Initiative launched at the World Leaders Summit of the COP26 UN Climate Change Conference in Glasgow in November 2021. When was this idea first floated in the International Solar Alliance (ISA)? नवम्बर, 2021 में ग्लासगो में विश्व के नेताओं के शिखर सम्मेलन में सी.ओ.पी. 26 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में, आरम्भ की गई हरित ग्रिड पहल का प्रयोजन स्पष्ट कीजिए। अन्तर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आई.एस.ए.) में यह विचार पहली बार कब दिया गया था ? | 10 Marks | 150 Words | 2021 |
What are the salient features of the Jal Shakti Abhiyan launched by the Government of India for water conservation and water security? जल संरक्षण एवं जल सुरक्षा हेतु भारत सरकार द्वारा प्रवर्तित जल शक्ति अभियान की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं? | 10 Marks | 150 Words | 2020 |
Suggest measures to improve water storage and irrigation system to make its judicious use under the depleting scenario. रिक्तीकरण परिदृश्य में विवेकी जल उपयोग के लिए जल भंडारण और सिंचाई प्रणाली में सुधार के उपायों को सुझाइए। | 15 Marks | 250 Words | 2020 |
Describe the benefits of deriving electric energy from sunlight in contrast to conventional energy generation. What are the initiatives offered by our Government for this purpose? पारम्परिक ऊर्जा उत्पादन के विपरीत सूर्य के प्रकाश से विद्युत् ऊर्जा प्राप्त करने के लाभों का वर्णन कीजिए। इस प्रयोजनार्थ हमारी सरकार द्वारा प्रस्तुत पहल क्या हैं? | 15 Marks | 250 Words | 2020 |
Define the concept of carrying capacity of an ecosystem as relevant to an environment. Explain how understanding this concept is vital while planning for sustainable development of a region. पर्यावरण से संबंधित पारिस्थितिक तंत्र की वहन क्षमता की संकल्पना की परिभाषा दीजिए। स्पष्ट कीजिए कि किसी प्रदेश के दीर्घोपयोगी विकास (सस्टेनेबल डेवेलप्मेंट) की योजना बनाते समय इस संकल्पना को समझना किस प्रकार महत्त्वपूर्ण है। | 15 Marks | 250 Words | 2019 |
Not many years ago, river linking was a concept but it is becoming reality in the country. Discuss the advantages of river linking and its possible impact on the environment. यह बहुत वर्षों पहले की बात नहीं है ज़ब नदियों को जोड़ना एक संकल्पना थी, परन्तु अब यह देश में एक वास्तविकता बनती जा रही है। नदियों को जोड़ने से होने वाले लाभों पर एवं पर्यावरण पर इसके संभावित प्रभाव पर चर्चा कीजिए। | 10 Marks | 150 Words | 2017 |
Give an account of the current status and the targets to be achieved pertaining to renewable energy sources in the country. Discuss in brief the importance of National Programme on Light Emitting Diodes (LEDs). देश में नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोतों के संदर्भ में इनकी वर्तमान स्थिति और प्राप्त किए जाने वाले लक्ष्यों का विवरण दीजिए। प्रकाश उत्सर्जक डायोड (एल० ई० डी०) पर राष्ट्रीय कार्यक्रम के महत्त्व की विवेचना संक्षेप में कीजिए। | 12.5 Marks | 200 Words | 2016 |
Rehabilitation of human settlements is one of the important environmental impacts which always attracts controversy while planning major projects. Discuss the measures suggested for mitigation of this impact while proposing major developmental projects. बड़ी परियोजनाओं के नियोजन के समय मानव बस्तियों का पुनर्वास एक महत्त्वपूर्ण पारिस्थितिक संघात है, जिस पर सदैव विवाद होता है। विकास की बड़ी परियोजनाओं के प्रस्ताव के समय इस संघात को कम करने के लिए सुझाए गए उपायों पर चर्चा कीजिए। | 12.5 Marks | 200 Words | 2016 |
To what factors can the recent dramatic fall in equipment costs and tariff of solar energy be attributed? What implications does the trend have for the thermal power producers and the related industry? सौर ऊर्जा की उपकरण लागतों और टैरिफ में हाल के नाटकीय पतन के क्या कारक बताए जा सकते हैं ? इस प्रवृत्ति के तापीय विद्युत् उत्पादकों और सम्बन्धित उद्योग के लिए क्या निहितार्थ हैं ? | 12.5 Marks | 200 Words | 2015 |
Write a note on India’s green energy corridor to alleviate the problems of conventional energy. परम्परागत ऊर्जा की कठिनाइयों को कम करने के लिए भारत की ‘हरित ऊर्जा पट्टी’ पर एक लेख लिखिए। | 10 Marks | 200 Words | 2013 |
What do you understand by run of the river hydroelectricity project? How is it different from any other hydroelectricity project? जल वृष्टि पोषित नदी (Run-of-river) जल विद्युत परियोजना से आप क्या समझते हैं ? वह किसी अन्य जल विद्युत परियोजना से किस प्रकार भिन्न होती है ? | 10 Marks | 150 Words | 2013 |
विषय – 5 (पर्यावरण प्रभाव आकलन) | Theme – 5 (EIA)
Question | Marks | Words | Year |
How does the draft Environment Impact Assessment (EIA) Notification, 2020 differ from the existing EIA Notification, 2006? पर्यावरण प्रभाव आकलन (ई० आइ० ए०) अधिसूचना, 2020 प्रारूप मौज़ूदा ई० आइ० ए० अधिसूचना, 2006 से कैसे भिन्न है? | 10 Marks | 150 Words | 2020 |
Environmental Impact Assessment studies are increasingly undertaken before a project is cleared by the Government. Discuss the environmental impacts of coal-fired thermal plants located at coal pitheads. सरकार द्वारा किसी परियोजना को अनुमति देने से पूर्व, अधिकाधिक पर्यावरणीय प्रभाव आकलन अध्ययन किए जा रहे हैं। कोयला गर्त-शिखरों (पिटहेड्स) पर अवस्थित कोयला-अप्नित तापीय संयंत्रों के पर्यावरणीय प्रभावों पर चर्चा कीजिए। | 12.5 Marks | 200 Words | 2014 |
विषय – 6 (कृषि) | Theme – 6 (Agriculture)
Question | Marks | Words | Year |
Sikkim is the first ‘Organic State’ in India. What are the ecological and economical benefits of Organic State? सिक्किम भारत में प्रथम ‘जैविक राज्य’ है। जैविक राज्य के पारिस्थितिक एवं आर्थिक लाभ क्या-क्या होते हैं? | 10 Marks | 150 Words | 2018 |
विषय – 7 (जैव विविधता और संरक्षित क्षेत्र) | Theme – 7 (Biodiversity and PAs)
Question | Marks | Words | Year |
How does biodiversity vary in India? How is the Biological Diversity Act, 2002 helpful in conservation of flora and fauna? भारत में जैव विविधता किस प्रकार अलग-अलग पाई जाती है? वनस्पतिजात और प्राणिजात के संरक्षण में जैव विविधता अधिनियम, 2002 किस प्रकार सहायक है? | 15 Marks | 250 Words | 2018 |
विषय – 8 (आपदा प्रबंधन) | Theme – 8 (Disaster Management)
Question | Marks | Words | Year |
How important are vulnerability and risk assessment for predisaster management. As an administrator ,what are key areas that you would focus in a disaster management विपदा-पूर्व प्रबंधन के लिए संवेदनशीलता व जोखिम निर्धारण कितना महत्वपूर्ण हैं ? प्रशासक के रूप में आप विपदा प्रबंधन प्रणाली में किन मुख्य बिन्दुओं पर ध्यान देंगे ? | 10 Marks | 200 Words | 2013 |
Drought has been recognised as a disaster in view of its party expense, temporal duration, slow onset and lasting effect on various vulnerable sections. With a focus on the September 2010 guidelines from the National disaster management authority, discuss the mechanism for preparedness to deal with the El Nino and La Nina fallouts in India. सूखे को उसके स्थानिक विस्तार, कालिक अवधि, मंथर प्रारम्भ और कमज़ोर वर्गों पर स्थायी प्रभावों की दृष्टि से आपदा के रूप में मान्यता दी गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (एन० डी० एम० ए०) के सितम्बर 2010 मार्गदर्शी सिद्धान्तों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए भारत में एल नीनो और ला नीना के सम्भावित दुष्प्रभावों से निपटने के लिए तैयारी की कार्यविधियों पर चर्चा कीजिए। | 12.5 Marks | 200 Words | 2014 |
The frequency of earthquakes appears to have increased in the Indian subcontinent. However, India’s preparedness for mitigating their impact has significant gaps. Discuss various aspects. भारतीय उप-महाद्वीप में भूकम्पों की आवृत्ति बढ़ती हुई प्रतीत होती है। फिर भी, इनके प्रभाव के न्यूनीकरण हेतु भारत की तैयारी (तत्परता) में महत्त्वपूर्ण कमियाँ हैं। विभिन्न पहलुओं की चर्चा कीजिए। | 12.5 Marks | 200 Words | 2015 |
The frequency of urban floods due to high intensity rainfall is increasing over the years. Discussing the reasons for urban floods. highlight the mechanisms for preparedness to reduce the risk during such events. कई वर्षों से उच्च तीव्रता की वर्षा के कारण शहरों में बाढ़ की बारम्बारता बढ़ रही है। शहरी क्षेत्रों में बाढ़ के कारणों पर चर्चा करते हुए इस प्रकार की घटनाओं के दौरान जोखिम कम करने की तैयारियों की क्रियाविधि पर प्रकाश डालिए। | 12.5 Marks | 200 Words | 2016 |
With reference to National Disaster Management Authority (NDMA) guidelines, discuss the measures to be adopted to mitigate the impact of the recent incidents of cloudbursts in many places of Uttarakhand. राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (एन० डी० एम० ए०) के सुझावों के सन्दर्भ में, उत्तराखण्ड के अनेकों स्थानों पर हाल ही में बादल फटने की घटनाओं के संघात को कम करने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों पर चर्चा कीजिए। | 12.5 Marks | 200 Words | 2016 |
On December 2004, tsumani brought havoc on 14 countries including India. Discuss the factors responsible for occurrence of Tsunami and its effects on life and economy. In the light of guidelines of NDMA (2010) describe the mechanisms for preparedness to reduce the risk during such events. दिसम्बर 2004 को सुनामी भारत सहित चौदह देशों में तबाही लायी थी। सुनामी के होने के लिए जिम्मेदार कारकों पर एवं जीवन तथा अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले उसके प्रभावों पर चर्चा कीजिए। एन.डी.एम.ए. के दिशा निर्देशों (2010) के प्रकाश में, इस प्रकार की घटनाओं के दौरान जोखिम को कम करने की तैयारियों की क्रियाविधि का वर्णन कीजिए। | 15 Marks | 250 Words | 2017 |
Describe various measures taken in India for Disaster Risk Reduction (DRR) before and after signing ‘Sendai Framework for DRR (2015-2030)’. How is this framework different from ‘Hyogo Framework for Action, 2005? भारत में आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डी० आर० आर०) के लिए ‘सेंडाई आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रारूप (2015-2030)’ हस्ताक्षरित करने से पूर्व एवं उसके पश्चात् किए गए विभिन्न उपायों का वर्णन कीजिए। यह प्रारूप ‘होगो कार्रवाई प्रारूप, 2005’ से किस प्रकार भिन्न है? | 15 Marks | 250 Words | 2018 |
Disaster preparedness is the first step in any disaster management process. Explain how hazard zonation mapping will help in disaster mitigation in the case of landslides. किसी भी आपदा प्रबंधन प्रक्रम में आपदा तैयारी पहला कदम होता है। भूस्खलनों के मामले में, स्पष्ट कीजिए कि संकट अनुक्षेत्र मानचित्रण किस प्रकार आपदा अल्पीकरण में मदद करेगा। | 15 Marks | 250 Words | 2019 |
Vulnerability is an essential element for defining disaster impacts and its threat to people. How and in what ways can vulnerability to disasters be characterized? Discuss different types of vulnerability with reference to disasters. आपदा प्रभावों और लोगों के लिए उसके खतरे को परिभाषित करने के लिए भेद्यता एक अत्यावश्यक तत्त्व है। आपदाओं के प्रति भेद्यता का किस प्रकार और किन-किन तरीकों के साथ चरित्र-चित्रण किया जा सकता है? आपदाओं के संदर्भ में भेद्यता के विभिन्न प्रकारों पर चर्चा कीजिए। | 10 Marks | 150 Words | 2019 |
Discuss the recent measures initiated in disaster management by the Government of India departing from the earlier reactive approach. आपदा प्रबन्धन में पूर्ववर्ती प्रतिक्रियात्मक उपागम से हटते हुए भारत सरकार द्वारा आरम्भ किए गए अभिनूतन उपायों की विवेचना कीजिए। | 15 Marks | 250 Words | 2020 |
Discuss about the vulnerability of India to earthquake-related hazards. Give examples including the salient features of major disasters caused by earthquakes in different parts of India during the last three decades भूकम्प संबंधित संकटों के लिए भारत की भेद्यता की विवेचना कीजिए। पिछले तीन दशकों में, भारत के विभिन्न भागों में भूकम्प द्वारा उत्पन्न बड़ी आपदाओं के उदाहरण प्रमुख विशेषताओं के साथ दीजिए। | 10 Marks | 150 Words | 2021 |
Describe the various causes and the effects of landslides. Mention the important components of the National Landslide Risk Management Strategy. भू-स्खलन के विभिन्न कारणों और प्रभावों का वर्णन कीजिए। राष्ट्रीय भू-स्खलन जोखिम प्रबंधन रणनीति के महत्त्वपूर्ण घटकों का उल्लेख कीजिए। | 15 Marks | 250 Words | 2021 |
Explain the mechanism and occurrence of cloudburst in the context of the Indian subcontinent. Discuss two recent examples. भारतीय उपमहाद्वीप के संदर्भ में बादल फटने की क्रियाविधि और घटना को समझाइए। हाल के दो उदाहरणों की चर्चा कीजिए। | 10 Marks | 150 Words | 2022 |