Top 10 IAS Coaching Institute in India

UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) पास कर IAS, IPS और IFS बनने का सपना हर उम्मीदवार का होता है, लेकिन इस सफलता को पाने के लिए ज़रूरी होता है सही प्रशिक्षण और सटीक मार्गदर्शन। आज हम इस लेख में आपको भारत में Top 10 IAS Coaching Institute के बारे में बताएंगे, जो वास्तव में आपकी सफलता को सुनिश्चित करने में आपका अंत तक साथ देंगे।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) या भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी की नौकरी को भारत में सबसे प्रतिष्ठित व्यवसायों में से एक माना जाता है। इसमें प्रवेश पाने के लिए, उम्मीदवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (CSE) उत्तीर्ण करनी होती है। ऐसे में कई कोचिंग संस्थान हैं जो UPSC उम्मीदवारों को उनके सपने को साकार करने में मदद करने के लिए निरंतर गहन प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।

अब हम भारत के TOP 10 IAS Coaching संस्थानों की सूची प्रस्तुत करते हैं।

1:- रिजल्ट मित्रा

रिजल्ट मित्रा ने किफायती फीस, उत्कृष्ट मार्गदर्शन और सिद्ध परिणामों के कारण दिल्ली के सभी कोचिंग संस्थानों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। रिजल्ट मित्रा नाम से ही स्पष्ट है कि संस्थान का पूरा ध्यान परिणामों पर है, न कि कोर्स फीस पर। इसलिए “Top 10 IAS Coaching Institutes” में सबसे पहला नाम “Result Mitra” का आता है।

रिजल्ट मित्रा अपनी फ्री ऑनलाइन क्लासों, नवीन शिक्षण विधियों तथा आसानी से समझ में आने वाली अध्ययन सामग्री समेत बेहतरीन एवं उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस के लिए काफी प्रसिद्ध है। रिजल्ट मित्रा का मानना है कि हमारे सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हमारे छात्र हैं।

“रिजल्ट मित्रा” की स्थापना सुनील वर्मा सर और उन साथी शिक्षकों ने की है, जो IAS-PCS कोचिंग को व्यवसाय नहीं बल्कि राष्ट्र और समाज निर्माण का एक माध्यम मानते हैं। उनका मानना ​​है कि बेहतर गुणवत्ता वाली कक्षाएं और सही मार्गदर्शन मिलने पर सबसे गरीब छात्र भी इस प्रतिष्ठित परीक्षा में चयनित हो सकते हैं।

सुनील वर्मा सर 12 वर्षों से अधिक के अनुभव वाले एक सम्मानित शिक्षक और मार्गदर्शक हैं। सर ने मुखर्जी नगर के सबसे प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों और देश की कुछ सबसे बड़ी एजुटेक कंपनियों में एक कुशल शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। वे UPSC के रुझानों की गहरी समझ और छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धति के लिए जाने जाते हैं। उनका स्पष्ट दृष्टिकोण था कि गुणवत्तापूर्ण UPSC कोचिंग केवल लाखों रुपये खर्च करने वालों तक सीमित नहीं होनी चाहिए; बल्कि यह हर छात्र के लिए सुलभ और किफायती होनी चाहिए। यही वजह है कि छात्र इसे बार-बार TOP 10 IAS Coaching Institute की श्रेणी में पहले पायदान पर पाते हैं।

रिजल्ट मित्रा के लोकप्रिय कोर्स:

रिजल्ट मित्रा छात्रों के लिए विभिन्न स्तरों पर कई ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है।

A) व्यक्तिगत मार्गदर्शन/मेंटरशिप:– यह छात्रों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन, अध्ययन योजना, संदेह निवारण और निरंतर प्रेरणा प्रदान करता है, मात्र ₹4,999 में।

B) संकल्प बैच:– इसमें UPSC (IAS) प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए सभी सामान्य अध्ययन के विषय शामिल हैं। इस कोर्स की फीस मात्र ₹7,499 (1 वर्ष के लिए) है।

C) संभव बैच (पी.सी.एस. जीएस फाउंडेशन):– यह विशेष रूप से राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं (UPPSC, BPSC, MPPSC, RAS) के लिए डिज़ाइन किया गया है। जो 1 वर्ष के लिए मात्र ₹5,199 में उपलब्ध है।

D) वैकल्पिक विषय:– रिजल्ट मित्रा वैकल्पिक विषयों के लिए भी सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसके अंतर्गत उत्तर लेखन अभ्यास, स्पष्ट समझ और अद्यतन नोट्स के साथ तैयारी कराई जाती है।

  • भूगोल: ₹6,499 मात्र
  • राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध: ₹6,999 मात्र
  • इतिहास: ₹6,999 मात्र

E) इसके अतिरिक्त निबंध लेखन बैच, NCERT फाउंडेशन कोर्स, दैनिक सामान्य परीक्षा प्रश्नोत्तरी एवं

मुख्य परीक्षा श्रृंखला (UPSC/IAS) समेत उत्तर लेखन कार्यक्रम भी शामिल हैं। जो छात्रों में समय प्रबंधन, सटीकता और उत्तर लेखन कौशल को विकसित करते हैं।

F) निःशुल्क संसाधन:– रिजल्ट मित्रा का सबसे बड़ा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पैसों की कमी किसी भी छात्र के सपने को अधूरा न छोड़ दे। इसीलिए यह कई निःशुल्क संसाधन उपलब्ध कराता है। जैसे YouTube पर दैनिक निःशुल्क करंट अफेयर्स क्लास, मासिक निःशुल्क करंट अफेयर्स पत्रिका, निःशुल्क सामान्य अध्ययन की संपूर्ण कक्षाएं शामिल हैं।

2:- विजन आईएएस

विजन IAS दिल्ली का एक प्रमुख कोचिंग संस्थान है जो सिविल सेवा उम्मीदवारों को व्यापक प्रशिक्षण और सहायता प्रदान करता है। यह संस्थान अपने अनुभवी शिक्षकों और व्यापक अध्ययन सामग्री के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त, यह छात्रों को IAS परीक्षा की तैयारी में सहायता करने के लिए ऑनलाइन संसाधनों और टेस्ट सीरीज़ की एक विस्तृत श्रृंखला भी प्रदान करता है।

विजन आईएएस के प्रीलिम्स कम मेन्स (फाउंडेशन कोर्स) की कीमत लगभग 1,90,000 रुपये है। वहीं, विजन आईएएस प्रीलिम्स टेस्ट सीरीज की फीस भी 16,000 रुपये है।

3:- दृष्टि आईएएस

दृष्टि IAS यूपीएससी कोचिंग उद्योग में एक बेहद प्रतिष्ठित नाम है। यह छात्रों को IAS परीक्षा की प्रभावी तैयारी में मदद करने के लिए व्यापक तैयारी संसाधन और टेस्ट सीरीज़ प्रदान करता है। साथ ही विकास दिव्यकीर्ति सर का मार्गदर्शन भी प्राप्त होता है। यह संस्थान हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अपनी कक्षाएं प्रदान करता है।

दृष्टि IAS के प्रीलिम्स कम मेन्स फाउंडेशन कोर्स के ऑफलाइन मोड की फीस लगभग 1,45,000 रुपये है। जबकि ऑनलाइन मोड के फाउंडेशन कोर्स की फीस भी लगभग 1,00,000 रुपये है।

4:- वाजीराम एंड रवि

वाजीराम एंड रवि संस्थान भारत के सबसे प्रसिद्ध IAS कोचिंग केंद्रों में से एक है। इसकी स्थापना 1976 में दिल्ली में हुई थी। इस संस्थान का उच्च कौशलयुक्त युवा सिविल सेवकों को तैयार करने का एक बेहतरीन इतिहास रहा है।

इस संस्थान के संकाय में अनुभवी शिक्षक शामिल हैं। यह संस्थान कक्षा में शिक्षण के अलावा, अध्ययन सामग्री और अभ्यास परीक्षाओं का एक व्यापक संग्रह भी प्रदान करता है। वाजीराम एंड रवि के सामान्य अध्ययन प्रीलिम्स कम मेन कोर्स की फीस करीब 1,75,000 रुपये है।

5:- फोरम आईएएस

फोरम IAS अपने ज्ञानवान प्रशिक्षकों के लिए काफी प्रसिद्ध है जो छात्रों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। यही वजह है कि कम समय में ही फोरम IAS ने भारतीय सिविल सेवा परीक्षा कोचिंग बाजार में एक प्रमुख संस्थान के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित कर ली है।

फोरम IAS का प्रीलिम्स कम मेन्स (फाउंडेशन कोर्स) लगभग 1,45,000 रुपये की फीस से शुरू होता है।

6:- शंकर IAS अकादमी

शंकर IAS अकादमी चेन्नई स्थित एक प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान है। अब इसकी शाखाएं कई शहरों में हैं। IAS परीक्षा की तैयारी के लिए शंकर IAS का लक्ष्य-उन्मुख दृष्टिकोण सर्वविदित है। शंकर IAS छात्रों को ज्ञान प्रदान करने और उनकी सहायता करने हेतु अत्याधुनिक शिक्षण तकनीकों का उपयोग करती है।

यह अकादमी नियमित कक्षा सत्रों के अलावा अध्ययन सामग्री, परीक्षा श्रृंखला और मॉक इंटरव्यू भी उपलब्ध कराती है। शंकर IAS के प्रीलिम्स कम मेन्स (पीसीएम) फाउंडेशन कोर्स की फीस लगभग 1,20,000 रुपये है।

7:- इनसाइट्स आईएएस

इनसाइट्स IAS बेंगलुरु स्थित एक कोचिंग संस्थान और ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म है। इसकी शुरुआत InsightsonIndia.com वेबसाइट के रूप में हुई थी। इसकी स्थापना विनय कुमार जीबी ने की थी।

इसकी अब पूरे भारत में कई शाखाएं हैं और यह सिविल सेवा उम्मीदवारों के लिए लोकप्रिय विकल्पों में से एक है।

इनसाइट्स IAS के प्रीलिम्स कम मेन्स फाउंडेशन प्रोग्राम की फीस करीब 1,25,000 रुपये है।

8:- IAS बाबा

आईएएस बाबा भी बेंगलुरु स्थित एक कोचिंग संस्थान है। इसकी स्थापना 2015 में मोहन कुमार ने की थी। इसने भी कई उम्मीदवारों को उनके UPSC सिविल सेवा परीक्षा के सफर में काफी मदद की है।

आईएएस बाबा के प्रीलिम्स कम मेन्स फाउंडेशन प्रोग्राम के ऑफलाइन मोड की फीस तकरीब 1,14,000 रुपये है, जबकि इसी प्रोग्राम के ऑनलाइन मोड की फीस भी लगभग 93,000 रुपये है।

9:- राउ आईएएस

डॉ. एस. राउ द्वारा साल 1953 में राउ IAS स्टडी सर्कल की स्थापना एक स्वतंत्र संस्था के रूप में की गई थी, जो बाद में एक फेमस कोचिंग संस्थान के रूप में उभरी। इस लंबी अवधि में, स्टडी सर्कल शिक्षकों एवं छात्रों के एक अद्वितीय समुदाय के रूप में विकसित हुआ है।

वर्तमान में राउ के IAS स्टडी सर्कल के जनरल स्टडीज फाउंडेशन बैच की फीस करीब 1,75,000 रुपये है, जबकि प्रीलिम्स टेस्ट सीरीज की फीस भी लगभग 9500 रुपये है।

10:- क्लियर आईएएस

क्लियर IAS की शुरुआत 2012 में एलेक्स एंड्रयूज जॉर्ज ने की थी, यह भारत के लोकप्रिय कोचिंग संस्थानों में से एक है। एंड्रयूज जॉर्ज एक सामाजिक उद्यमी, शिक्षक और लेखक हैं। वे भारत में सिविल सेवा परीक्षा के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों में से एक हैं। इस कोचिंग संस्थान ने अपनी अध्ययन सामग्री और मॉक परीक्षाओं के माध्यम से कई उम्मीदवारों को IAS, IPS और IFS अधिकारी बनने में मदद की है।

इसका सबसे लोकप्रिय कोर्स प्रीलिम्स कम मेन्स (पीसीएम) प्रोग्राम है। वर्तमान में क्लियर IAS के जनरल स्टडीज फाउंडेशन बैच की एक वर्षीय कोर्स की फीस लगभग 59,000 रुपये है।

आखिर भारत में सर्वश्रेष्ठ IAS कोचिंग संस्थान का चयन कैसे करें?

  • IAS कोचिंग में शामिल होने से पहले प्रत्येक उम्मीदवार को एक पहलू पर अवश्य ध्यान देना चाहिए, और वह है सटीक मार्गदर्शन।
  • छात्रों को ज्ञान के साथ-साथ परीक्षा कौशल प्रदान करने वाली सही कोचिंग मिलनी चाहिए।
  • कोचिंग संस्थानों को भी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के नवीनतम प्रश्न मानकों के अनुरूप बदलाव करना चाहिए।
  • IAS कोचिंग संस्थान का चयन करते वक्त प्रशिक्षण के लिए अपनाई जाने वाली पद्धति को भी ध्यान में रखना चाहिए। 
  • कुछ कोचिंग संस्थान कठोर तरीके अपनाते हैं, लेकिन रिजल्ट मित्रा जैसे प्लेटफॉर्म स्मार्ट वर्क में विश्वास रखते हैं, और प्रत्येक छात्र को ध्यान में रख कर तैयारी कराते हैं।
  • बढ़ती महंगाई में कोचिंग की लागत भी एक महत्वपूर्ण कारक है। दिल्ली जैसे बड़े शहरों में  ऑफलाइन/ऑनलाइन कोचिंग की लागत लगभग 1 लाख – 1.5 लाख रुपये है, वहीं रिजल्ट मित्रा जैसे किफायती विकल्प उन उम्मीदवारों के लिए हमेशा खुले हैं जो ऑनलाइन सीखने में सहजता महसूस करते हैं।

नोट: इस लेख के निर्माण की तिथि पर संबंधित कोचिंग संस्थानों के पाठ्यक्रमों और फीस संरचना का विवरण उनकी वेबसाइटों से लिये गये हैं।

निष्कर्ष: Best IAS coaching Institutes in india

कई विकल्पों के बीच सही कोचिंग संस्थान का चयन करना आसान निर्णय नहीं है। लेकिन रिजल्ट मित्रा, दृष्टि आईएएस, विजन आईएएस और वाजीराम एंड रवि आदि जैसे तमाम प्लेटफॉर्म उम्मीदवारों को उत्कृष्ट कोचिंग प्रदान करने का प्रयास करते हैं।

हालांकि, यह ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है कि बाजार में निम्न गुणवत्ता वाले भी कई कोचिंग सेंटर मौजूद मौजूद हैं, जो फर्जी विज्ञापनों के जरिए आपको लुभाने का निरंतर प्रयास करते हैं। इसलिए सावधान रहें, क्यों UPSC के परिणामों पर किसी भी संस्थान का एकाधिकार नहीं है और कोई भी संस्थान किसी की भी सफलता की गारंटी नहीं दे सकता। अंत में छात्र का प्रयास ही उसे सफ़ल बनाने में सर्वश्रेष्ठ भूमिका निभाता है।

इसलिए यदि आप एक मेहनती विद्यार्थी हैं और आपको एक उचित गुणवत्ता वाली कोचिंग मिल जाती है, तो आप चाहे जिस भी स्थान से जुड़े हों, आप परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top