विषय – 1 (भारतीय समाज की मुख्य विशेषताएं, भारत की विविधता)
Theme – 1 (Salient features of Indian Society, Diversity of India)
Question | Marks | Words | Year |
Do you think marriage as a sacrament is loosing its value in Modern India? क्या आप सोचते हैं कि, आधुनिक भारत में विवाह एक संस्कार के रूप में अपना मूल्य खोता जा रहा है? | 10 Marks | 150 words | 2023 |
Child cuddling is now being replaced by mobile phones. Discuss its impact on the socialization of children. बच्चे को दुलारने की जगह अब मोबाइल फोन ने ले ली है। बच्चों के समाजीकरण पर इसके प्रभाव की चर्चा कीजिए। | 10 Marks | 150 words | 2023 |
Why is caste identity in India both fluid and static? भारत में जातीय अस्मिता गतिशील और स्थिर दोनों ही क्यों है? | 15 Marks | 250 words | 2023 |
Given the diversities among tribal communities in India in which specific context should they be considered as a single category? भारत के जनजातीय समुदायों की विविधताओं को देखते हुए किस विशिष्ट सन्दर्भ के अन्तर्गत उन्हें किसी एकल श्रेणी में माना जाना चाहिए ? | 10 Marks | 150 words | 2022 |
Examine the uniqueness of tribal knowledge system when compared with mainstream knowledge and cultural systems. मुख्यधारा के ज्ञान और सांस्कृतिक प्रणालियों की तुलना में आदिवासी ज्ञान प्रणाली की विशिष्टता की जाँच कीजिए। | 10 Marks | 150 words | 2021 |
How does Indian society maintain continuity in traditional social values? Enumerate the changes taking place in it. भारतीय समाज पारम्परिक सामाजिक मूल्यों में निरंतरता कैसे बनाए रखता है ? इनमें होने वाले परिवर्तनों का विवरण दीजिए । | 15 Marks | 250 words | 2021 |
Has caste lost its relevance in understanding the multicultural Indian Society? Elaborate your answer with illustrations. बहु-सांस्कृतिक भारतीय समाज को समझने में क्या जाति की प्रासंगिकता समाप्त हो गई है ? उदाहरणों सहित विस्तृत उत्तर दीजिए। | 10 Marks | 150 words | 2020 |
Do we have cultural pockets of small India all over the nation? Elaborate with examples. क्या हमारे राष्ट्र में सर्वत्र लघु भारत के सांस्कृतिक क्षेत्र हैं ? उदाहरणों के साथ सविस्तार स्पष्ट कीजिए। | 15 Marks | 250 words | 2019 |
“Caste system is assuming new identities and associational forms. Hence, caste system cannot be eradicated in India.” Comment. “जाति व्यवस्था नई-नई पहचानों और सहचारी रूपों को धारण कर रही है। अतः, भारत में जाति व्यवस्था का उन्मूलन नहीं किया जा सकता है।” टिप्पणी कीजिये । | 10 Marks | 150 words | 2018 |
In the context of the diversity of India, can it be said that the regions form cultural units rather than the States? Give reasons with examples for your view point. भारत की विविधता के संदर्भ में, क्या यह कहा जा सकता है कि राज्यों की अपेक्षा प्रदेश सांस्कृतिक इकाइयों को रूप प्रदान करते हैं ? अपने दृष्टिकोण के लिए उदाहरणों सहित कारण बताइए। | 10 Marks | 150 words | 2017 |
What are the two major legal initiatives by the State since Independence addressing discrimination against Scheduled Tribes(STs)? स्वतंत्रता के बाद अनुसूचित जनजातियों (एस.टी.) के प्रति भेदभाव को दूर करने के लिए, राज्य द्वारा की गई दो मुख्य विधिक पहलें क्या हैं ? | 10 Marks | 150 words | 2017 |
The spirit of tolerance and love is not only an interesting feature of Indian society from very early times, but it is also playing an important part at the present. Elaborate. सहिष्णुता एवं प्रेम की भावना न केवल अति प्राचीन समय से ही भारतीय समाज का एक रोचक अभिलक्षण रही है, अपितु वर्तमान में भी यह एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सविस्तार स्पष्ट कीजिए। | 15 Marks | 250 words | 2017 |
Why are the tribals in India referred to as ‘the Scheduled Tribes’? Indicate the major provisions enshrined in the Constitution of India for their upliftment. क्या कारण है कि भारत में जनजातियों को ‘अनुसूचित जनजातियाँ’ कहा जाता है? भारत के संविधान में प्रतिष्ठापित उनके उत्थापन के लिए प्रमुख प्रावधानों को सूचित कीजिए। | 12.5 Marks | 200 words | 2016 |
Describe any four cultural elements of diversity in India and rate their relative significance in building a national identity. भारत में विविधता के किन्हीं चार सांस्कृतिक तत्वों का वर्णन कीजिये और एक राष्ट्रीय पहचान के निर्माण में उनके आपेक्षिक महत्व का मूल्य निर्धारण कीजिये। | 12.5 Marks | 200 words | 2015 |
Debate the issue whether and how contemporary movements for assertion of Dalit identity work towards annihilation of caste. इस मुद्दे पर चर्चा कीजिये कि क्या और किस प्रकार दलित प्राख्यान (ऐसर्शन) के समकालीन आंदोलन जाति विनाश की दिशा में कार्य करते हैं। | 12.5 Marks | 200 words | 2015 |
The life cycle of a joint family depends on economic factors rather than social values. Discuss. संयुक्त परिवार का जीवन चक्र सामाजिक मूल्यों के बजाय आर्थिक कारकों पर निर्भर करता है। चर्चा कीजिए। | 10 Marks | 150 words | 2014 |
विषय – 2(महिलाओं और महिला संगठनों की भूमिका, जनसंख्या और उससे जुड़े मुद्दे, गरीबी और विकास संबंधी मुद्दे, शहरीकरण, उनकी समस्याएं और उनके समाधान)
Theme – 2 (Role of women and women’s organization, population and associated issues, poverty and developmental issues, urbanization, their problems and their remedies)
Question | Marks | Words | Year |
Explain why suicide among young women is increasing in Indian society. भारतीय समाज में नवयुवतियों में आत्महत्या क्यों बढ़ रही है? स्पष्ट कीजिए। | 10 Marks | 150 words | 2023 |
Why did human development fail to keep pace with economic development in India? भारत में मानव विकास आर्थिक विकास के साथ कदमताल करने में विफल क्यों हुआ? | 15 Marks | 250 words | 2023 |
Does urbanization lead to more segregation and/or marginalization of the poor in Indian metropolises? क्या भारतीय महानगरों में शहरीकरण गरीबों को और भी अधिक पृथक्करण और/या हाशिए पर ले जाता है? | 15 Marks | 250 words | 2023 |
Explore and evaluate the impact of ‘Work From Home’ on family relationships. पारिवारिक सम्बन्धों पर ‘वर्क फ्रॉम होम’ के असर की छानबीन तथा मूल्यांकन करें। | 10 Marks | 150 words | 2022 |
How is the growth of Tier 2 cities related to the rise of a new middle class with an emphasis on the culture of consumption? उपभोक्ता संस्कृति के विशेष परिप्रेक्ष्य में नव मध्यवर्ग के उभार से टीयर 2 शहरों का विकास किस तरह सम्बन्धित है ? | 10 Marks | 150 words | 2022 |
What are the main socio-economic implications arising out of the development of IT industries in major cities of India? भारत के प्रमुख शहरों में आई.टी. उद्योगों के विकास से उत्पन्न होने वाले मुख्य सामाजिक-आर्थिक प्रभाव क्या हैं ? | 15 Marks | 250 words | 2021 |
Examine the role of ‘Gig Economy’ in the process of empowerment of women in India. भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रक्रिया में ‘गिग इकोनॉमी’ की भूमिका का परीक्षण कीजिए। | 10 Marks | 150 words | 2021 |
Discuss the main objectives of Population Education and point out the measures to achieve them in India in detail. जनसंख्या शिक्षा के प्रमुख उद्देश्यों की विवेचना करते हुए भारत में इन्हें प्राप्त करने के उपायों पर विस्तृत प्रकाश डालिए । | 15 Marks | 250 words | 2021 |
COVID-19 pandemic accelerated class inequalities and poverty in India. Comment. कोविड-19 महामारी ने भारत में वर्ग असमानताओं एवं ग़रीबी को गति दे दी है। टिप्पणी कीजिए। | 10 Marks | 150 words | 2020 |
“Empowering women is the key to control population growth.” Discuss. “महिला सशक्तिकरण जनसंख्या संवृद्धि को नियंत्रित करने की कुंजी है।” चर्चा कीजिए। | 10 Marks | 150 words | 2019 |
How is efficient and affordable urban mass transport key to the rapid economic development in India? दक्ष और किफायती (ऐफोर्डेबल) शहरी सार्वजनिक परिवहन किस प्रकार भारत के द्रुत आर्थिक विकास की कुंजी है ? | 15 Marks | 250 words | 2019 |
What are the continued challenges for women in India against time and space? भारत में महिलाओं के समक्ष समय और स्थान संबंधित निरंतर चुनौतियाँ क्या-क्या हैं ? | 15 Marks | 250 words | 2019 |
‘Despite implementation of various programmes for eradication of poverty by the government in India, poverty is still existing’. Explain by giving reasons. ‘भारत की सरकार द्वारा निर्धनता उन्मूलन के विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के बावजूद, निर्धनता अभी भी विद्यमान है।’ कारण प्रस्तुत करते हुए स्पष्ट कीजिए। | 10 Marks | 150 words | 2018 |
‘Women’s movement in India has not addressed the issues of women of lower social strata.’ Substantiate your view. ‘भारत में महिलाओं के आंदोलन ने, निम्नतर सामाजिक स्तर की महिलाओं के मुद्दों को संबोधित नहीं किया है।’ अपने विचार को प्रमाणित सिद्ध कीजिए। | 15 Marks | 250 words | 2018 |
“The growth of cities as I.T. hubs has opened up new avenues of employment, but has also created new problems”. Substantiate this statement with examples “सूचना प्रौद्योगिकी केन्द्रों के रूप में नगरों की संवृद्धि ने रोज़गार के नए मार्ग खोल दिए हैं, परन्तु साथ में नई समस्याएँ भी पैदा कर दी हैं।” उदाहरणों सहित इस कथन की पुष्टि कीजिए। | 15 Marks | 250 words | 2017 |
“An essential condition to eradicate poverty is to liberate the poor from the process of deprivation.” Substantiate this statement with suitable examples. “गरीबी उन्मूलन की एक अनिवार्य शर्त गरीबों को वंचितता के प्रक्रम से विमुक्त कर देना है।” उपयुक्त उदाहरण प्रस्तुत करते हुए इस कथन को पुष्ट कीजिए। | 12.5 Marks | 200 words | 2016 |
With a brief background of quality of urban life in India, introduce the objectives and strategy of the ‘Smart City Programme.” भारत में नगरीय जीवन की गुणता की संक्षिप्त पृष्ठभूमि के साथ, ‘स्मार्ट नगर कार्यक्रम’ के उद्देश्य और रणनीति बताइए। | 12.5 Marks | 200 words | 2016 |
Critically examine whether growing population is the cause of poverty OR poverty is the mains cause of population increase in India. समालोचनापूर्वक परीक्षण कीजिये कि क्या बढ़ती हुई जनसंख्या निर्धनता का मुख्य कारण है या कि निर्धनता जनसंख्या वृद्धि का मुख्य कारण है। | 12.5 Marks | 200 words | 2015 |
Mumbai, Delhi and Kolkata are the three Mega cities of the country but the air pollution is much more serious problem in Delhi as compared to the other two. Why is this so? मुंबई, दिल्ली और कोलकाता देश के तीन विराट नगर हैं, परंतु दिल्ली में वायु प्रदूषण, अन्य दो नगरों की तुलना में कहीं अधिक गंभीर समस्या है। इसका क्या कारण है ? | 12.5 Marks | 200 words | 2015 |
Smart cities in India cannot sustain without smart villages. Discuss this statement in the backdrop of rural urban integration. ‘भारत में स्मार्ट नगर स्मार्ट गाँवों के बिना जीवित नहीं रह सकते हैं।’ ग्रामीण-नगरीय एकीकरण की पृष्ठभूमि में इस कथन पर चर्चा कीजिये। | 12.5 Marks | 200 words | 2015 |
Discuss the changes in the trends of labour migration within and outside India in the last four decades. पिछले चार दशकों में, भारत के भीतर और भारत के बाहर श्रमिक प्रवसन की प्रवृत्तियों में परिवर्तनों पर चर्चा कीजिये। | 12.5 Marks | 200 words | 2015 |
How does patriarchy impact the position of a middle class working woman in India? भारत में एक मध्यम-वर्गीय कामकाजी महिला की अवस्थिति को पितृतंत्र (पेट्रिआर्की) किस प्रकार प्रभावित करता है ? | 10 Marks | 150 words | 2014 |
Why do some of the most prosperous regions of India have an adverse sex ratio for women? Give your arguments. क्या कारण है कि भारत के कुछ अत्यधिक समृद्ध प्रदेशों में महिलाओं के लिए प्रतिकूल स्त्री-पुरुष अनुपात है ? अपने तर्क पेश कीजिए। | 10 Marks | 150 words | 2014 |
Discuss the various economic and socio-cultural forces that are driving increasing feminization of agriculture in India. ऐसे विभिन्न आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक बलों पर चर्चा कीजिए, जो भारत में कृषि के बढ़ते हुए महिलाकरण को प्रेरित कर रहे हैं।” | 10 Marks | 150 words | 2014 |
Discuss the various social problems which originated out of the speedy process of urbanization in India. भारत में तीव्र शहरीकरण प्रक्रिया ने जिन विभिन्न सामाजिक समस्याओं को जन्म दिया, उनकी विवेचना कीजिए। | 10 Marks | 200 words | 2013 |
Male membership needs to be encouraged in order to make women’s organization free from gender bias. Comment. “महिला संगठनों को लिंग-भेद से मुक्त करने के लिए पुरुषों की सदस्यता को बढ़ावा मिलना चाहिए।” टिप्पणी कीजिए। | 10 Marks | 200 words | 2013 |
विषय – 3 (वैश्वीकरण का भारतीय समाज पर प्रभाव।)
Theme – 3 (Effects of globalization on Indian society.)
Question | Marks | Words | Year |
Discuss the impact of post-liberal economy on ethnic identity and communalism. संजातीय पहचान एवं सांप्रदायिकता पर उत्तर-उदारवादी अर्थव्यवस्था के प्रभाव की विवेचना कीजिए। | 15 Marks | 250 words | 2023 |
Elucidate the relationship between globalization and new technology in a world of scarce resources with special reference to India. अपर्याप्त संसाधनों की दुनिया में भूमंडलीकरण एवं नए तकनीक के रिश्ते को भारत के विशेष सन्दर्भ में स्पष्ट करें। | 15 Marks | 250 words | 2022 |
What is Cryptocurrency? How does it affect global society? Has it been affecting Indian society also? क्रिप्टोकरेंसी क्या है ? वैश्विक समाज को यह कैसे प्रभावित करती है ? क्या यह भारतीय समाज को भी प्रभावित कर रही है ? | 15 Marks | 250 words | 2021 |
Is diversity and pluralism in India under threat due to globalisation? Justify your answer. क्या भारत में विविधता एवं बहुलवाद वैश्वीकरण के कारण संकट में हैं ? औचित्यपूर्ण उत्तर दीजिए। | 15 Marks | 250 words | 2020 |
Are we losing our local identity for the global identity? Discuss. क्या हम वैश्विक पहचान के लिए अपनी स्थानीय पहचान को खोते जा रहे हैं ? चर्चा कीजिए। | 15 Marks | 250 words | 2019 |
‘Globalisation is generally said to promote cultural homogenisation but due to this cultural specificities appear to be strengthened in the Indian society.’ Elucidate. ‘आम तौर पर कहा जाता है कि वैश्वीकरण सांस्कृतिक समांगीकरण को बढ़ावा देता है, परन्तु ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय समाज में उसके कारण सांस्कृतिक विशिष्टताएं सुदृढ़ हो गई हैं।’ सुस्पष्ट कीजिये। | 15 Marks | 250 words | 2018 |
To what extent globalisation has influenced the core of cultural diversity in India? Explain. वैश्वीकरण ने भारत में सांस्कृतिक विविधता के आंतरक (कोर) को किस सीमा तक प्रभावित किया है? स्पष्ट कीजिए। | 12.5 Marks | 200 words | 2016 |
Discuss the positive and negative effects of globalization on women in India? भारत में महिलाओं पर वैश्वीकरण के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों पर चर्चा कीजिये। | 12.5 Marks | 200 words | 2015 |
Critically examine the effects of globalization on the aged population in India. भारत में वृद्ध जनसमूह पर वैश्वीकरण के प्रभाव का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। | 10 Marks | 200 words | 2013 |
विषय – 4(सामाजिक सशक्तिकरण, सांप्रदायिकता, क्षेत्रीयता और धर्मनिरपेक्षता)
Theme – 4 (Social empowerment, communalism, regionalism & secularism)
Question | Marks | Words | Year |
Analyse the salience of ‘sect’ in Indian society vis-a-vis caste, region and religion. भारतीय समाज में जाति, क्षेत्र तथा धर्म के समानांतर ‘पंथ’ की विशेषता की विवेचना कीजिए। | 15 Marks | 250 words | 2022 |
Are tolerance, assimilation and pluralism the key elements in the making of an Indian form of secularism? Justify your answer. क्या सहिष्णुता, सम्मिलन एवं बहुलता मुख्य तत्त्व हैं जो धर्मनिरपेक्षता के भारतीय रूप का निर्माण करते हैं ? तर्कसंगत उत्तर दें। | 15 Marks | 250 words | 2022 |
Do you agree that regionalism in India appears to be a consequence of rising cultural assertiveness? Argue. क्या आप सहमत हैं कि भारत में क्षेत्रीयता बढ़ती हुई सांस्कृतिक मुखरता का परिणाम प्रतीत होती है ? तर्क कीजिए। | 10 Marks | 150 words | 2020 |
Customs and traditions suppress reason leading to obscurantism. Do you agree? रीति-रिवाजों एवं परम्पराओं द्वारा तर्क को दबाने से प्रगतिविरोध उत्पन्न हुआ है । क्या आप इससे सहमत हैं ? | 15 Marks | 250 words | 2020 |
How have digital initiatives in India contributed to the functioning of the education system in the country? Elaborate your answer. भारत में डिजिटल पहल ने किस प्रकार से देश की शिक्षा व्यवस्था के संचालन में योगदान किया है ? विस्तृत उत्तर दीजिए । | 15 Marks | 250 words | 2020 |
What are the challenges to our cultural practices in the name of secularism? धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हमारी सांस्कृतिक प्रथाओं के सामने क्या-क्या चुनौतियाँ हैं? | 10 Marks | 150 words | 2019 |
How the Indian concept of secularism different from the western model of secularism? Discuss. धर्मनिरपेक्षतावाद की भारतीय संकल्पना, धर्मनिरपेक्षतावाद के पाश्चात्य माडल से किन-किन बातों में भिन्न है ? चर्चा कीजिए। | 10 Marks | 150 words | 2018 |
Mention core strategies for the transformation of aspirational districts in India and explain the nature of convergence, collaboration and competition for its success. भारत में ‘महत्त्वाकांक्षी जिलों के कायाकल्प’ के लिए मूल रणनीतियों का उल्लेख कीजिए और इसकी सफलता के लिए, अभिसरण, सहयोग व प्रतिस्पर्धा की प्रकृति को स्पष्ट कीजिए। | 15 Marks | 250 words | 2018 |
‘Communalism arises either due to power struggle or relative deprivation.’ Argue by giving suitable illustrations. ‘सांप्रदायिकता या तो शक्ति संघर्ष के कारण उभर कर आती है या आपेक्षिक वंचन के कारण उभरती है।’ उपयुक्त उदाहरणों को प्रस्तुत करते हुए तर्क दीजिए। | 15 Marks | 250 words | 2018 |
Distinguish between religiousness/religiosity and communalism giving one example of how the former has got transformed into the latter in independent India. स्वतंत्र भारत में धार्मिकता किस प्रकार साम्प्रदायिकता में रूपांतरित हो गई, इसका एक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए धार्मिकता एवं साम्प्रदायिकता के मध्य विभेदन कीजिए। | 15 Marks | 250 words | 2017 |
What is the basis of regionalism? Is it that unequal distribution of benefits of development on regional basis eventually promotes regionalism? Substantiate your answer. प्रादेशिकता का क्या आधार है? क्या ऐसा प्रादेशिक स्तर पर विकास के लाभों के असमान वितरण से हुआ, जिसने कि अंततः प्रादेशिकता को बढ़ावा दिया? अपने उत्तर को पुष्ट कीजिए। | 12.5 Marks | 200 words | 2016 |
Has the formation of linguistic states strengthened the cause of Indian unity क्या भाषाई राज्यों के गठन ने भारतीय एकता के उद्देश्य को मजबूती प्रदान की है? | 12.5 Marks | 200 words | 2016 |
How do you explain the statistics that show that the sex ratio in Tribes in India is more favourable to women than the sex ratio among Scheduled Castes? आप उन आंकड़ों को किस प्रकार स्पष्ट करते हैं, जो दशति हैं कि भारत में जनजातीय लिंगानुपात, अनुसूचित जातियों के बीच लिंगानुपात के मुकाबले, महिलाओं के अधिक अनुकूल हैं। | 12.5 Marks | 200 words | 2015 |
Growing feeling of regionalism is an important factor in the generation of demand for a separate state. Discuss. प्रादेशिकता की बढ़ती हुई भावना, पृथक् राज्य की माँग का प्रमुख कारण है। विवेचना कीजिए। | 10 Marks | 200 words | 2013 |